Categories

November 21, 2026

रायपुर में आज शाम को दिखेगा T-20I का रोमांच:देशभर से पहुंचे फैंस; प्लेयर्स को भाया छत्तीसगढ़ी खाना, मैच के बाद स्टेडियम में लेजर शो…

Spread the love

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ में पहली बार दोनों टीमों के बीच मैच होने जा रहा है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट 4 बजे से खोल दिए जाएंगे। मैच देखने देशभर से क्रिकेट फैंस रायपुर पहुंच चुके हैं।

स्टेडियम में मैच के बाद लेजर शो की तैयारी की गई है। लेजर शो में देशभक्ति गीतों के साथ लेजर लाइट्स नजर आएंगी। पूरे स्टेडियम में इसके लिए खास बंदोबस्त किया गया है। डीजे बीट्स पर ये अनूठा लाइट म्यूजिक शो होगा। मैदान में आतिशबाजी भी की जाएगी। रायपुर में होने वाले इस मैच से पहले 28 नवंबर को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था।

चौथे मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने नेट्स पर बहाया पसीना
चौथे मैच से पहले गुरुवार को श्रेयस अय्यर नेट्स पर पसीना बहाते दिखे। अय्यर को शुरुआती तीन मैचों में आराम दिया गया था। अय्यर आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।

प्रैक्टिस में दिखी खिलाड़ियों की मेहनत
मैच से पहले गुरुवार को भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने खूब प्रैक्टिस की। यहां सूर्या की बिग्रेड नेट में पसीना बहाते दिखी। इंडियन प्लेयर्स पर गुवाहाटी में मिली हार का बदला लेने का प्रेशर साफ दिखा। खिलाड़ी पूरा जोर लगाते दिखे ताकि शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल हो सके।

काउंटर से मिलेगा टिकट
रायपुर में हो रहे क्रिकेट मैच के 50 फिसदी टिकट बिक चुके हैं। लगातार लोग टिकट ऑनलाइन बुक कर रहे हैं। सबसे सस्ता टिकट 1 हजार रुपए में स्टूडेंट्स को बेचने का दावा किया गया है। सबसे महंगा टिकट 25 हजार रुपए का है। टिकट ऑनलाइन बुक करने के बाद इसकी हार्ड कॉपी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जाकर लेनी होगी।

आज मैच डे पर भी काउंटर से जाकर टिकट लेने के बाद ही शहीद वीर नारायण स्टेडियम में एंट्री दर्शक ले पाएंगे। इंडोर स्टेडियम में हार्ड कॉपी लेने के लिए लोगों को 5-5 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।

प्लेयर्स को परोसे गए छत्तीसगढ़ के मिलेट फूड
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया से आए खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ का मिलेट फूड परोसा गया। मिलेट्स से बनी डिश और सूप खिलाड़ियों के लिए तैयार की गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स की डाइट, कैलोरी को ध्यान में रखकर व्यंजन तैयार किए गए।

फिंगर मिलेट रब, इसमें मिलेट को उबालकर सूप का फाॅर्म दिया गया है। फाॅक्सटेल मिलेट सुपर सैलेड बनाया गया है। सिरका, मस्टर्ड साॅस के साथ तैयार किया गया है। ऑर्गेनिक किनवा को फेटा चीज के साथ सैलेड का रूप दिया गया है। मिलेट से बने एनर्जी बार भी खिलाड़ियों को परोसे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…