Categories

November 20, 2026

कमलनाथ, शिवराज समेत तमाम बड़े नेताओं का एग्जिट पोल क्या कहता है?

Spread the love

भोपाल

  मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर में बीजेपी मजबूत दिख रही है। एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों में बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिल रही है। जैसे ही एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आए। सभी पार्टियों के नेताओं के बयान इस पर सामने आए। सीएम शिवराज सिंह चौहान मीडिया के सामने आए और लाड़ली बहनों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वो कह रहे थे कि 'कांटे की टक्कर, कांटे की टक्कर'…'लाडली बहनों ने सारे कांटे निकाल दिये। हम जहां भी गए, महिलाएं स्वागत करने और अपना समर्थन दिखाने के लिए बड़ी संख्या में सामने आईं।'

एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि, 'एग्जिट पोल के नतीजे बहुत अलग हैं। हम इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 130 से अधिक सीटें मिलेंगी…लोग परिवर्तन चाहते हैं…लोग शिवराज सिंह चौहान से तंग आ चुके हैं।'

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, सरकार बनाने का बड़ा दावा 
मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल को लेकर भाजपा अति उत्साह से लबरेज हो गई है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने एग्जिट पोल के आधार पर एवं जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर सरकार बनाने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने 165 सीटों के आने की बात कही है। वहीं, उन्होंने इस एग्जिट पोल के आधार पर कांग्रेस को एग्जिट बताया है।

एग्जिट पोल पर कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश में बीजेपी के खिलाफ अंडर करंट था, जो की तीन दिसंबर को दिखाई देगा। यह सभी बीजेपी की प्रायोजिक कवायद है।  मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि जनता मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर मुहर लगाने के लिए तैयार है और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले अधिकांश एग्जिट पोल से प्रभावित न हों।

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, 'मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की ताकत हैं और यह आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि जनता ने आपके समर्थन में भारी मतदान किया है। 3 दिसंबर को जब वोटों की गिनती शुरू होगी तो कांग्रेस सरकार पर मोहर लग जाएगी।'

यह कहते हुए कि देश टेलीविजन से नहीं, बल्कि विजन से चलता है, कमल नाथ ने कहा, 'कई एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाते हुए दिखाया गया है, जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्यथा कह रहे हैं। इन सब बातों से अपना ध्यान भटकने न दें।'

विष्णुदत्त शर्मा बोले- एग्जिट पोल बता रहे एमपी के मन में मोदी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार शाम आए एग्जिट पोल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिखाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को मिल रही बढ़त से यह स्पष्ट तौर पर दिखायी दे रहा है कि एमपी के मन में मोदी है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय हासिल कर रही है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश चुनाव में मिल रही ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है।

भाजपा की यह जीत डबल इंजन सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जनता की स्वीकार्ययोक्ति को दर्शाता है। साथ ही गृहमंत्री और भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह की कुशल रणनीति और राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल संगठनात्मक कौशल को दिखाता है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह से विकास कर रहा है और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन की सरकार पर जनता का अथाह विश्वास विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया। आज आए एग्जिट पोल में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यह एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी को स्पष्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज आए एग्जिट पोल यह दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव में 29 की 29 सीटों पर जनता भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

 

पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान
कमलनाथ बोले, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। तीन दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।

मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है, जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।

 

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…