Categories

November 20, 2026

रिलायंस जियो राजस्थान में शनिवार को 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा करेगी – reliance jio will announce the launch of 5g services in rajasthan on saturday

Spread the love

जयपुर, 21 अक्टूबर (भाषा) रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड शनिवार को राजसमंद के नाथद्वारा शहर के प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी अंबानी परिवार के कुल देवता श्रीनाथजी को सेवाएं समर्पित करेंगे। कंपनी इसके बाद अपना वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘5जी सेवाओं की शुरुआत से राजस्थान में लोगों का जीवन बदल जाएगा। यह उन्हें वैश्विक नागरिकों के समान प्रौद्योगिकी की समझ रखने वाला बना देगा।’’

नाथद्वारा मंदिर के महंत विशाल बाबा ने कहा, ‘‘हम 5जी सेवाओं की शुरुआत का स्वागत करते हैं। यह श्रीजी के लिए 5जी है।’’

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पिछले महीने मंदिर में दर्शन किये थे और मंदिर से राज्य में सेवाएं शुरू करने का वादा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…