Categories

November 20, 2026

श्रीबाबू के नाम पर महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन भारत रत्न देने की मांग नीतीश को PM बनाने की ख्वाहिश

Spread the love

मुजफ्फरपुर : प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर मुजफ्फरपुर के MP सिन्हा साइंस कॉलेज में समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जेडीयू और आरजेडी के कई नेता और मंत्री जुटे। मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी से हजारों की संख्या में लोग जयंती समारोह में पहुंचे। कॉलेज में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, MLC दिनेश सिंह, राजद विधायक मुन्ना यादव, अमर पासवान समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रीकृष्ण सिंह को याद किया। उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। श्रीबाबू को महापुरुष बताया गया। नेताओं ने कहा कि वो सिर्फ देश और राज्य नहीं बल्कि समाज के सभी तबके का ख्याल रखते थे। इसलिए महान विभूति थे।

‘2024 में भाजपा की विदाई तय’

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने श्रीकृष्ण सिंह के बारे में कहा कि उनकी कई कृतियां हैं। उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा। इसके बाद उन्होंने बोचहां की जनता का धन्यवाद दिया। ललन सिंह ने कहा कि जिस तरह बोचहां उपचुनाव में जनता ने जीत दिलाने का काम किया, उसी तरह 2024 में भाजपा की विदाई भी सुनिश्चित करेंगे। अब ज्यादा का अंतर नहीं रह गया है। इस बार बिहार और बंगाल से सूपड़ा साफ हो जाएगा। मंच से उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को भी उठाया। ललन सिंह के मुताबिक कोई इस पर बात नहीं कर रहा है। देश में सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया जाता है। मंदिर और मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा हैं। जनता सब समझ गई है। इस बार के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

श्रीबाबू के नाम पर शक्ति प्रदर्शन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पहुंचने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ये कार्यक्रम सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने आयोजित किया था। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि ये कोई पॉलिटिकल कार्यक्रम नहीं है। इसमें कोई विशेष जाति या धर्म के लोग नहीं हैं। जो लोग इसे सियासत बता रहे हैं, वे खुद श्रीबाबू पर सियासत करते हैं। आप भीड़ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ये श्रीबाबू के महान कार्यों को याद करने के लिए एकजुट हुए हैं।

केंद्र हमें भिखारी समझता है- कुशवाहा
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि श्रीबाबू ने अपने शासनकाल में जितना काम किया, वो पूरे देश के लिए उदाहरण है। उनके योगदान को इतिहास याद रखेगा। उनको लंबा कार्यकाल मिला। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लंबा कार्यकाल मिला है। बिहार को विकसित राज्य बनाने की ओर हमलोग केंद्र की तरफ देख रहे हैं। केंद्र अपने को दाता समझता है। ऐसा समझता है कि जैसे हमलोग कटोरा लेकर भीख मांग रहे हैं। आज यही चल रहा है। हिंदुस्तान की उस कुर्सी तक बिहार से कोई नहीं पहुंच पाया। यही कारण है कि बिहार को मांगने पर भी हक नहीं मिल रहा है। हम सबको एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। तभी ये संभव होगा।

रिपोर्ट- संदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…