रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी चौक से हुई गिरफ्तारी; 2020 में दर्ज हुआ था रेप का केस | STF Gurugram unit arrested Hukam, a rewarded criminal of ₹ 5000 from Garhi Bolni Chowk in Rewari

[ad_1]
रेवाड़ी31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी हुकम।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की गुरुग्राम यूनिट ने 5 हजार रुपए के इनामी अपराधी को रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2020 में रेवाड़ी के महिला थाना में दुष्कर्म और धमकी का केस दर्ज हुआ था। आरोपी को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
बता दें कि राजस्थान के दौसा जिले के बिसराना ढाणी निवासी हुकम सिंह पर 26 मई 2020 को रेवाड़ी की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। महिला थाना पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर रेड की, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
बाद में आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। 2 साल बीत जाने के बाद भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो एसटीएफ ने कमान संभाली। एसटीएफ की गुरुग्राम यूनिट में शामिल एसआई सुनील कुमार, एसआई विकास, एचसी सूर्यकांत, दिनेश कुमार व नरेन्द्र कुमार की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास शुरू किए।
मंगलवार को एसटीएफ को सूचना मिली की आरोपी हुकम सिंह रेवाड़ी आने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने उसकी घेराबंदी की और उसे गढ़ी बोलनी चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हुकम को महिला थाना पुलिस रेवाड़ी के हवाले कर दिया गया है। पुलिस टीमें उससे पूछताछ करने में जुटी है।
[ad_2]
Source link
