Categories

April 18, 2026

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा, राहुल ने सरकार को घेरा…  

Spread the love

राहुल गांधी ने आगे कहा कि परिसीमन से महिला सशक्तिकरण नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि पुराना बिल लाइए, हम उसे पास कराएंगे। चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सरकार देश के ओबीसी भाई-बहनों को ताकत नहीं देना चाहती है, ये एससी-एसटी के अधिकार छीनने की कोशिश है। राहुल गांधी ने कहा कि यह विधेयक देश के चुनावी मानचित्र को बदलने का एक प्रयास है; इसके लिए भारत की महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है और उनकी आड़ ली जा रही है।

‘भाजपा को अपनी शक्ति में गिरावट का डर’
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि अगले 15 वर्षों तक जाति जनगणना का प्रतिनिधित्व से कोई संबंध न रहे। विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि भाजपा को अपनी शक्ति में गिरावट का डर सता रहा है, सरकार भारतीय राजनीतिक मानचित्र को बदलने की कोशिश कर रही है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैं अपनी बहन को कुछ ऐसा करते हुए देख रहा था जो उसने पांच मिनट में हासिल कर लिया, जो मैं शायद अपने 20 साल के राजनीतिक करियर में नहीं कर पाया – अमित शाह को मुस्कुराने पर मजबूर करना।

दक्षिण के राज्यों को घबराने की जरूरत नहीं’
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि दक्षिण के राज्यों को घबराने की जरूरत नहीं है, हम दक्षिण का प्रतिनिधित्व कम नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने कहा- मैं दक्षिणी, पूर्वोत्तर और छोटे राज्यों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सरकार को भारत संघ में आपके प्रतिनिधित्व को छूने नहीं देंगे। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि सरकार जो कर रही है वह राष्ट्रविरोधी कृत्य से कम नहीं है; हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे, पूरा विपक्ष इसे हराएगा।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

पश्चिम बंगाल चुनाव में फिर एक्टिव हुए योगी आदित्यनाथ! 3 जिलों में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां…

विशेष संसद सत्र 2026: राज्यसभा में तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश सिंह, पीएम मोदी-खरगे ने दी बधाई…

होटल का बिल हो या नई गाड़ी, PAN कार्ड के बिना अधूरे रह जाएंगे ये 17 काम…

मेरठ SSP का बड़ा एक्शन… साइबर थाने में चल रहा था वसूली का ‘खेल’, 13 पुलिसकर्मी सस्पेंड…