विवादाें के बीच निगम ने शुरू कराई पंपू तालाब की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का हाेगा छिड़काव | Amidst the controversies, the corporation started the cleaning of Pumpu pond, bleaching powder will be sprayed

[ad_1]
धनबाद5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- छठ करने इस तालाब में काफी संख्या में लाेग आते हैं, इसलिए तालाब काे गंदा छाेड़ा नहीं जा सकता
विवादाें के बीच मंगलवार से वाॅच एंड वाॅर्ड काॅलाेनी स्थित पंपू तालाब की सफाई नगर निगम ने शुरू की। दाे से तीन दिनाें में तालाब काे पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। मंगलवार काे सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा एवं स्वच्छता निरीक्षक अर्जुन राम सफाईकर्मियाें की टीम लेकर पंपू तालाब पहुंचे और सफाई कार्य शुरू कराया। तालाब जलकुंभी के साथ घास व पूजन सामग्री से भरा पड़ा है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे के साथ जाे विवाद है उसका निबटारा हाेता रहेगा।
छठ करने इस तालाब में काफी संख्या में लाेग आते हैं, इसलिए तालाब काे गंदा छाेड़ा नहीं जा सकता। दीपावली के बाद फिर इस तालाब की सफाई की जाएगी। सभी तालाबाें में ब्लीचिंग पाउंड व एनम के छिड़काव का निर्देश सभी कार्यपालक पदाधिकारियाें काे दिया गया है। 57 तालाबाें में हाेता है छठ: निगम क्षेत्र में 57 ऐसे तालाब हैं, जहां छठ हाेता है। इन तालाबाें में सैकड़ाें की संख्या में श्रद्धालु छठ करते हैं। इन सभी तालाबाें की सफाई का काम चल रहा है। अधिकांश तालाबाें की सफाई का काम पूरा हाे चुका है। जाे बचा है उसे भी दीपावली के पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। मालूम हाे कि पंपू तालाब की सफाई करने एक सप्ताह पूर्व भी निगम की टीम पहुंची थी, लेकिन रेलवे की ओर से एनओसी की मांग की गई थी, जिससे सफाईकर्मी वापस लाैट गए थे।
[ad_2]
Source link
