Categories

November 19, 2026

PFI की भाजपा विधायक को चिट्‌ठी; लिखा- काशी-अयोध्या में बम बरसाएंगे, PM भी टारगेट पर | BJP MLA Vijay Kumar Deshmukh Gets ‘ Sar Tan Se Juda’ Threat By PFI

Spread the love

[ad_1]

मुंबई11 दिन पहले

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक विजय कुमार देशमुख को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI ) ने जान से मारने की धमकी दी है। विधायक को एक धमकी भरा लेटर मिला है, जिसमें ‘I Love PFI’ लिखा है। विजय कुमार ने दावा किया है कि यह धमकी प्रतिबंधित संगठन PFI की तरफ से आई है।

लेटर में लिखा है कि विजय कुमार का सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा। इसे धमकी बिल्कुल भी न समझें, बल्कि ऐसा होकर ही रहेगा। साथ ही दावा किया गया है कि एक दिन मथुरा, काशी और अयोध्या में बम बरसाए जाएंगे। आरोपियों ने यह भी कहा कि PM मोदी और कई बड़े नेता उनके रडार पर हैं।

विधायक ने PFI नेता के खिलाफ की शिकायत
विजय कुमार देशमुख सोलापुर से भाजपा के विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय कुमार ने कथित तौर पर PFI नेता मोहम्मद शफी बिराजदार के खिलाफ शिकायत की है। विधायक ने दावा किया है कि PFI पर बैन से नाराज होने की वजह से बिराजदार ने उन्हें सिर काटने की धमकी दी है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बिराजदार ने अयोध्या राम मंदिर, मथुरा के कृष्ण मंदिर को आत्मघाती हमलावरों से उड़ाने की धमकी दी है।

PFI के लेटर में अयोध्या राम मंदिर, मथुरा के कृष्ण मंदिर को आत्मघाती हमलावरों से निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

PFI के लेटर में अयोध्या राम मंदिर, मथुरा के कृष्ण मंदिर को आत्मघाती हमलावरों से निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

लेटर में क्या लिखा है?
लेटर में लिखा है कि सरकार ने PFI पर पाबंदी लगाकर सही नहीं किया, अब अंजाम भुगतना पड़ेगा। काफिरों तुम्हारा अब क्या होगा। तुम्हारी सरकार ने पहले भी हमारे सिमी संगठन ( 2001 में सरकार ने बैन किया था ) पर पाबंदी लगाई थी। उसका नतीजा क्या हुआ। तुम लोग हमारे जैसे सांप पर पैर रखे हो। अब घर-घर बच्चे चुप नहीं बैठेंगे। हर घर कसाब, अफजल, युसुफ, याकूब निकलेंगे। भाजपा विधायक को मिले इस लेटर की पुलिस जांच कर रही है।

लेटर में लिखा है कि सरकार ने PFI पर पाबंदी लगाकर सही नहीं किया, अब अंजाम भुगतना पड़ेगा।

लेटर में लिखा है कि सरकार ने PFI पर पाबंदी लगाकर सही नहीं किया, अब अंजाम भुगतना पड़ेगा।

PFI ने पटना में मोदी की रैली को बनाया था निशाना
PFI के 15 राज्यों के 93 ठिकानों पर 22 सितंबर को NIA-ED ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत छापेमारी की थी ED को कोझिकोड से गिरफ्तार PFI वर्कर शफीक पायथे के पास से नोट बरामद हुआ था। इसमें पटना में 12 जुलाई को प्रधानमंत्री की रैली में हमले की साजिश की गई थी, जिसके फंडिंग में शफीक पायथे भी शामिल थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच एजेंसी ने कहा संगठन ने उन पर हमला करने के लिए बकायदा एक ट्रेनिंग कैंप भी लगाया था, जिससे 2013 जैसी घटना को अंजाम दिया जा सके। अक्टूबर 2013 में पटना गांधी मैदान में तत्कालीन भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी की रैली में सिलसिलेवार बम ब्लास्ट हुए थे।

शफीक पायथे 2018 तक कतर में गल्फ तेजस मीडिया हाउस के तेजस न्यूजपेपर में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर था।

शफीक पायथे 2018 तक कतर में गल्फ तेजस मीडिया हाउस के तेजस न्यूजपेपर में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर था।

जाते-जाते पढ़िए PFI से जुड़ी ये खबरें…
PFI पर 5 साल का बैन:सरकार बोली- इनकी गतिविधियों से सुरक्षा को खतरा, कांग्रेस सांसद बोले- RSS भी बैन हो

केंद्र सरकार ने 27 सितंबर को PFI को 5 साल के लिए बैन कर दिया। PFI के अलावा 8 और संगठनों पर कार्रवाई की गई है। गृह मंत्रालय ने इन संगठनों को बैन करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन सभी के खिलाफ टेरर लिंक के सबूत मिले हैं। केंद्र सरकार ने यह एक्शन (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) UAPA के तहत लिया है। सरकार ने कहा, PFI और उससे जुड़े संगठनों की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

सरकार के कदम पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज ने सिंह ने ट्वीट किया- बाय-बाय PFI… इसके बाद केरल के कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि RSS पर भी PFI की तरह बैन लगना चाहिए, क्योंकि दोनों संगठनों का काम तो एक जैसा है। पढ़ें पूरी खबर…

दंगों से हत्या तक में PFI का नाम:रडार पर होने के बावजूद बैन नहीं, 15 साल में 20 राज्यों में पहुंचा संगठन

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 15 राज्यों में 93 ठिकानों पर NIA की छापेमारी के बाद 24 सितंबर को संगठन ने केरल बंद बुलाया। कई जगहों पर बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। राजधानी तिरुवनंतपुरम और कोट्टयम में बंद का असर ज्यादा रहा। कन्नूर के मट्टनूर में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंके गए। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के बताया है कि कोल्लम में बाइक सवार PFI कार्यकर्ताओं ने 2 पुलिसकर्मियों पर हमला किया। तिरुवनंतपुरम में 5 PFI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…