Categories

November 20, 2026

वेदांता ने चालू वित्त वर्ष के लिए 17.50 रुपये प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की – vedanta declares third interim dividend of rs 1750 per share for the current financial year

Spread the love

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता ने चालू वित्त वर्ष के लिए 17.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के तीसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। इस हिसाब से भुगतान की कुल राशि 6,505 करोड़ रुपये बैठती है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी का सकल ऋण 30 सितंबर को 58,597 करोड़ रुपये था।

वेदांता ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को एक प्रस्ताव के माध्यम से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 17.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के तीसरे अंतरिम लाभांश यानी एक रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर 1,750 प्रतिशत के तीसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है, जो 6,505 करोड़ रुपये बैठेगा।”

कंपनी ने कहा कि लाभांश के भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 30 नवंबर है। अंतरिम लाभांश को कानून के तहत निर्धारित समयसीमा के भीतर दिया जाएगा।

वेदांता ने पहले 31.5 रुपये के पहले अंतरिम लाभांश और 19.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…