vanbaghera news, मछली के अचार की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप, अलग करने की चाह में महिलाओं ने शुरू किया था बिजनेस – chhattisgarh news fish pickle made by women of rajnandgaon know price
ऑनलाइन भी हो रही बिक्री
छत्तीसगढ़ के इस मछली के अचार की ऑनलाइन बाजार में भी बिक्री हो रही है। यह अचार साधारण तरीके से बनाया गया है। आमतौर पर हम आम और अदरक के अचार को लंबे समय तक डिब्बे में रखते हैं तो है खराब नहीं होता उसी तरह से यह मछली का अचार भी है। ऑनलाइन खरीदने पर टुना मछली के सौ ग्राम अचार की कीमत 400 रुपये तक है। वहीं, छत्तीसगढ़ में बनाए जाने वाले पनकाज मछली के अचार की कीमत मात्र 50 रुपये है।
इसे भी पढ़ें-
ऐसे हुई मछली का अचार बनाने की शुरुआत
अचार बनाने वाली सरिता मंडावी ने बताया कि उन्हें पंचायत के अधिकारियों ने कहा कि अचार तो सभी बनाते हैं कुछ नया बनाओ जो अलग हो। हमने आम के अलावा लहसुन का अचार बनाया। फिर हमें आइडिया मिला की क्यों ना मछली का अचार बनाया जाए। उसके बाद हमने मछली का अचार बनाना शुरू कर दिया।
रिपोर्ट- रोहित बर्मन
