Categories

November 21, 2026

वोडा आइडिया को एटीसी से 1,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिली – voda idea gets board’s nod to raise rs 1600 cr from atc

Spread the love

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) घाटे में चल रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को मोबाइल टावर कंपनी एटीसी से 1,600 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

वीआईएल ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि यह राशि इक्विटी में परिवर्तनीय ऋण बॉन्ड के जरिए जुटाई जाएगी।

कंपनी ने कहा, ”वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज, 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित अपनी बैठक में, अन्य बातों के साथ ही वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय, असुरक्षित, गैर-रेटेड और गैर-सूचीबद्ध ऋण पत्र जारी कर 16,000 रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी। प्रत्येक ऋण पत्र का अंकित मूल्य 10 लाख है। ये बॉन्ड एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को एक या अधिक किस्तों में जारी किए जाएंगे और उन्हें इक्विटी शेयरों में परिवर्तित कराया जा सकेगा।”

वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय, गैर-सूचीबद्ध, असुरक्षित और अनरेटेड ऋण पत्रों (ओसीडी) की कूपन दर (ब्याज) 11.2 प्रतिशत है और यह राशि प्रत्येक छह महीने पर देय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…