Categories

November 19, 2026

diwali me rahein alert kahi asli ki jagah apko bhi na mil jaye nakli gold aurangabad ki 5 badi khabrein

Spread the love

औरंगाबाद: सोने के लालच में आकर एक महिला ने अपनी असली सोने की चेन गंवा दी। मामला उस समय सामने आया जब दो अज्ञात महिलाओं ने नकली सोने की चेन को असली बताकर ठगी कर ली। सस्ते दामों का लालच देकर 18 ग्राम असली सोने की चेन उन महिलाओं ने ले लिया, उसकी जगह नकली चेन उसे दे दी। महिला को जब मामले का पता चला तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

घटना नगर थाना स्थित बिराटपुर मुहल्ले की है, जहां अजय कुमार सिन्हा की पत्नी निर्मला देवी से ये ठगी की गई। महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। निर्मला देवी ने बताया कि वे किसी परिचित व्यक्ति को देखने शहर के बाईपास गई थी। वहीं ऑटो से लौटने के दौरान दो अज्ञात महिला उस ऑटो में बैठी थी जिन्होंने अंबा जाने की रास्ता पूछा और कई बातें कीं।

कैसे ठगी का शिकार हुई महिला
निर्मला देवी को अपनी बातों में लेकर दोनों अज्ञात महिलाओं ने उन्हें शहर के प्रियवर्त रोड के आसपास लेकर आ गई। वहां महिलाओं ने किसी रसायन का इस्तेमाल कर निर्मला देवी से असली सोने की चैन ले ली और बदले में नकली सोने की चेन उन्हें दे दी। वहीं इसके बाद जब तक निर्मला देवी को इस बात का अहसास हुआ कि उनके पास सोने की चेन नकली है। तब तक दोनों महिलाए फरार हो गईं। हालांकि इस दौरान निर्मला देवी ने दोनों अज्ञात महिलाओं को पहचान करने की दावा की हैं। वहीं इस मामले के बाद शहर में सभी लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है जिससे ऐसी ठगी से बचा जा सके।

Aurangabad News: मिट्टी धंसने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर, पढ़ें औरंगाबाद की खबरें
अनुग्रह नारायण स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधा
औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के आग्रह पर डीडीयू के डीआरएम राजेश कुमार पांडेय शुक्रवार को अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर निरीक्षण करने आए। सांसद की उपस्थिति में स्टेशन परिसर का निरीक्षण और समीक्षा की गई। इस मौके पर सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन के विकास के लिए यात्री सुविधा और सारी चीजों की बढ़ोतरी को लेकर तैयारी की जा रही।

92634

सांसद ने कहा कि स्टेशन का जो डिजाइन है उसका प्रारूप विश्व विख्यात औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर के आधार पर हो, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को इसकी विस्तृत जानकारी हो सके। सांसद ने देव सूर्य मंदिर की महत्ता और छठ पर्व के महत्व को डिस्प्ले के माध्यम से प्लेटफार्म पर दिखाने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि इस रूट पर कई ट्रेनें चलती हैं जिसका ठहराव इस स्टेशन पर नहीं है।

Aurangabad News: 9 कांडों में फरार 50 हजार का इनामी हार्डकोर नक्सली नजीबुल्लाह गिरफ्तार, पढ़ें औरंगाबाद की खबरें
नेताओं और अधिकारियों ने नहीं सुनी, ग्रामीणों ने खुद ही बनाया रास्ता
औरंगाबाद के देव प्रखंड में ग्रामीणों ने खुद से रास्ता बनाकर बड़ी जिम्मेदारी निभाई। लगातार अधिकारियों और नेताओं से अपील के बाद सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने खुद से ये कदम उठाया। मामला थवई टोले भुजवाना गांव का है जहां छोटी सी झरही नदी पर ह्यूम पाइप पुलिया के निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार प्रशासन से अपील कर रहे थे। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने चंदा किया और खुद ही पुलिया का निर्माण कर डाला।

93

नदी के दोनों किनारे तक पक्की सड़क बनी हुई है लेकिन पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। आखिरकार पुलिया का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने खुद ही ह्यूम पाइप डालकर रास्ता बना डाला।

Aurangabad Crime : सगे भाइयों ने पहले बहन की निर्ममता से की पिटाई, उसके बाद मरा समझकर शव को लगा रहे थे ठिकाने, अचानक !

04

औरंगाबाद में डेंगू का कहर, 8 दिन में मिले 53 मरीज
औरंगाबाद में डेंगू के मरीजों का मिलना जारी है। अधिकतर मरीज अपना इलाज बाहर अच्छे अस्पताल में करवा रहे। पिछले 8 दिनों के दौरान सदर अस्पताल में डेंगू के 53 मरीज मिले हैं जबकि 237 मरीजों का सैंपल लेकर उसकी जांच की गई। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार के दिन सदर अस्पताल के ओपीडी में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज पहुंचे थे। 100 से अधिक मरीज बुखार के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित मिले। इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों का तांता लगा रहा।

Aurangabad News: औरंगाबाद में महिला की गला दबाकर हत्या, सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में खौफ

मुकदमे की तारीख पर पहुंचे डीलर की मौत
औरंगाबाद में अजीबोगरीब मामला सामने आया जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक स्थानीय कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर पहुंचे थे। तभी यह हादसा हो गई। यह मामला औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सामान्य कक्ष की है। जब कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बारूण थाना स्थित थाना मोड़ निवासी 60 वर्षीय विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता हैं कि मृतक जन वितरण प्रणाली विक्रेता था।
रिपोर्ट- आकाश कुमार, औरंगाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…