Categories

November 21, 2026

शराब व्यवसाई से नाम हटाने की एवज में मांग रहे थे रिश्वत | The role of Rakhiyal Police Officer is also suspicious, in lieu of removing the name from the liquor dealer, he was demanding bribe

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • The Role Of Rakhiyal Police Officer Is Also Suspicious, In Lieu Of Removing The Name From The Liquor Dealer, He Was Demanding Bribe

उदयपुर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के रखियाल क्षेत्र में गत दिनों पकड़ी गई शराब के मामले में 1.10 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़े गए दोनों हेड कॉन्स्टेबल को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में रखियाल थाने के एसएचओ और एक अन्य की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। एसीबी की जांच जारी है।

एसीबी स्पेशल यूनिट के सीआई रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मामले में अब तक की जांच और दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि उन्होंने शराब कारोबारी बंशीलाल सुहालका और उसके मैनेजर किशोरसिंह का नाम शराब तस्करी के एक केस में हटाने की एवज में मांगी थी। शराब कारोबारी से संपर्क करने में एक निजी व्यक्ति देवीलाल ने भूमिका निभाई थी।

रखियाल थाने के एसएचओ की भी भूमिका संदिग्ध है क्योंकि उनकी जानकारी के बिना दोनों कांस्टेबल उनका राज्य छोड़कर राजस्थान में कार्रवाई के लिए नहीं आ सकते हैं। रविवार को रखियाल थाने के हेड कॉन्स्टेबल महेश भाई चौधरी एवं भरत भाई पटेल को रविवार को 1.10 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

जेल में ही मनेगी दिवाली
दोनों हैड कांस्टेबलों को एसीबी ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हुए। न्यायालय में दीपावली को लेकर 22 अक्टूबर से अवकाश है। इससे पहले यदि दोनों की ओर से जमानत का आवेदन पेश भी किया जाता है तो उसमें सुनवाई में समय लगेगा। ऐसे में दोनों की दिवाली जेल में ही मनने की संभावना है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…