शहर में प्रवेश नहीं करेंगे ग्रामीण क्षेत्र के ऑटो, 5 चेकपोस्टाें पर होगी परमिट जांच | Autos of rural areas will not enter the city, permit check will be done at 5 checkposts

[ad_1]
धनबाद18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- लाेगाें काे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की नई व्यवस्था
शहर में सबसे अधिक जाम की समस्या है…। जाम से हर दिन लोगों को रूबरू होना पड़ता है..। जाम को लेकर हर कोई परेशान है..। खास कर ऑटो की अत्यधिक संख्या जाम का कारण बनता जा रहा है। इसी परेशानी व समस्या के सामाधान के लिए धनबाद की ट्रैफिक पुलिस ने एक नई व्यवस्था शुरू की है। अब वैसे ऑटाे जिनकाे ग्रामीण क्षेत्र का परमिट मिला है, वे शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
शहर में केवल म्युनिसिपल की परमिट वाले ही ऑटाे चलेंगेे। इसकाे लेकर शहर के पांच चेकपाेस्टाें पर ट्रैफिक के अधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। अब अधिकारी जांच के बाद ही ऑटाे काे शहर में प्रवेश करने की अनुमति देंगे। ग्रामीण क्षेत्र का परमिट हाेने पर ऑटाे काे चेकपाेस्ट से ही वापस लाैटा दिया जाएगा। फिलहाल यह व्यवस्था सिर्फ ऑटाे के लिए तय की गई है। आने वाले दिनाें में ट्रैफिक पुलिस बसाें की भी जांच करेगी। बता दें कि जिले में अभी 17 हजार से अधिक ऑटाे का संचालन हाे रहा है। शहर में अधिक संख्या में ऑटाे के प्रवेश करने से जाम की समस्या उत्पन्न हाेती है। इसकाे दखते यह व्यवस्था शुरू हाे गई है। ताकि लाेगाें काे जाम की समस्या से निजात दिलाई जा सके।
[ad_2]
Source link
