शिवसेना नेता सुधीर सुरी की हत्या करने वाला 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA अपने हाथ में ले सकती है केस
आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी (31) को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल .32 बोर का लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। सन्नी की प्रदर्शन स्थल के पास कपड़े की एक दुकान है। अधिकारियों ने बताया कि सूरी के मकान के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने शहर में कई अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार शाम को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था।
सोनाली फोगट हत्याकांड की हो CBI जांच, खट्टर बोले- गोवा सरकार को लिखेंगे खत, देखें वीडियो
शिवसेना नेता की हत्या के मामले की जांच कर सकती है एनआईए
सूत्रों ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या की जांच अपने हाथ में ले सकती है। इस मामले के आरोपियों के खालिस्तानी आतंकवादी समूहों के साथ कथित संबंध बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले के सिलसिले में एनआईए की एक टीम को पंजाब भेजा गया है। हालांकि जांच एजेंसी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों ने कहा कि उसने पहले भी कई बार खालिस्तानी समूहों को चुनौती दी थी और वह उनके रडार पर था। पंजाब पुलिस ने उन्हें 15 सुरक्षाकर्मी और एक जिप्सी मुहैया कराई थी। शिवसेना ने भी हत्या के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया है। हमले से कुछ घंटे पहले सूरी ने फेसबुक लाइव किया था। पुलिस ने कहा था कि वे मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
