In Victoria Land, East Antarctica, scientists saw a place where a stream of blood appeared to be flowing, this blood fall was discovered in the year 1911 by American zoologist Griffith Toyler

अंटार्कटिका महाद्वीप में कई ऐसी रहस्यमयी इलाके हैं जहां जोखिमों की भरमार है। यहां पूर्वी अंटार्कटिका में खून के झरने (Antarctica Blood Falls Glacier) की खोज हुई थी जिसे हम ब्लड्स फॉल (Blood Falls) कहते हैं। पूर्वी अंटार्कटिका के विक्टोरिया लैंड में वैज्ञानिकों ने एक जगह देखी जहां खून का झरना बहता हुआ दिखाई दिया है। इस ब्लड फॉल (Blood Falls) को साल 1911 में अमरीकी जीव विज्ञानी ग्रिफिथ टॉयलर ने खोजा था। ये झरना किसी पांच मंजिला इमारत जितना ऊंचा है।
इस वजह से लाल दिखता है पानी
इस झरने के लाल रंग के पीछे कई कारण दिए जाते हैं। सबसे पहली थ्योरी के अनुसार रिसर्चर का मानना था कि ग्लेशियर के नीचे बहने वाली झील बर्फ के रूप में बदल गई और ग्लेशियर में दरार पड़ने से पानी का फ्लो बाहर आने लगा। इसके साथ पानी में मौजूद आयरन ऑक्साइड हवा के संपर्क में आने के बाद लाल रंग का हो गया जिससे इसके पानी का रंग खून के जैसा दिखने लगा।
हैरान करने वाला खुलासा
वैज्ञानिकों को साल 1960 में पता चला कि गेल्श्यिर के नीचे लौह नमक (Iron Salts) मौजूद है। लौह नमक का मतलब फेरिक हाइड्रोक्साइड (Ferric Hydroxide)। साल 2009 में एक स्टडी से हैरान करने वाला खुलासा हुआ। इस ग्लेशियर के नीचे सूक्ष्मजीव होने की जानकारी मिली। इसके कारण ग्लेशियर से खून का झरना निकल रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस ग्लेशियर के नीचे 15 से 40 लाख साल से सूक्ष्मजीव रह रहे हैं। बहुत बड़े इकोसिस्टम का यह छोटा सा भाग है जिसे वैज्ञानिक खोज पाए हैं। वैज्ञानिकों को एक इलाके से दूसरे इलाके तक की खोज करने में दशकों लग जाएंगे। इस क्षेत्र में आना जाना और रहना बेहद कठिन है।
