Categories

November 19, 2026

संजय राउत ने बेल मिलने पर जज को कहा थैंक्यू तो झट मिल गया टका सा जवाब

Spread the love

मुंबई: उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को बुधवार को आखिरकार जमानत म‍िल गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की तरफ से दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुनाते हुए उनकी जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है। गिरफ्तारी के तीन महीने बाद जमानत पर रिहा हुए संजय राउत ने कोर्ट में जज का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने जज एमजी देशपांडे से कहा क‍ि मैं आपका आभारी हूं। इस पर जज ने जवाब द‍िया क‍ि इसके लिए आभारी होने के लिए कुछ भी नहीं है। हम योग्यता के आधार पर सब कुछ तय करते हैं। जब कोई योग्यता नहीं होती है, तो हम अपना निर्णय नहीं देते हैं।

शिवसेना सांसद को मुंबई की एक विशेष अदालत ने पात्रा चॉल घोटाला (Patra Chawl Scam) मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत दे दी थी। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने शुक्रवार तक जमानत नहीं देने का आग्रह किया था। कोर्ट के आदेश के बाद राउत की रिहाई का रास्‍ता साफ हो गया। उन्‍हें इस साल 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और मुंबई में आर्थर रोड जेल में रखा गया था।

क्या है पात्रा चॉल का घोटाला, घर की आस में बैठे हज़ारों लोग, देखिए


ईडी के बेल पर स्‍टे लगाने से इनकार

संजय राउत को जमानत मिलने के बाद ईडी की तरफ से कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें संजय राउत की जमानत पर स्टे देने की मांग की गयी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने मांग की थी कि उन्हें हाई कोर्ट में जाने तक समय दिया जाए, साथ ही तब तक संजय राउत को बेल न मिले। इस याचिका पर अदालत सुनवाई करते हुए बेल पर स्टे लगाने से मना कर दिया।

Sanjay Raut: 102 दिन बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हुए संजय राउत, पात्रा चॉल घोटाला मामले में ED ने किया था अरेस्ट

हाई कोर्ट का स्टे लगाने से इनकार


संजय राउत की जमानत के आदेश पर स्टे लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने बॉम्बे हाईकोर्ट का भी रुख किया था। अदालत ने ईडी की इस याचिका पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है। एएसजी अनिल सिंह ने ईडी की तरफ से संजय राउत की जमानत पर स्टे लगाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…