Categories

November 22, 2026

सब्जी खरीद घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार अपराधियों ने छीनी सोने की चेन | Chain snatched from woman in Agam Kuan of Patna City, Was returning home to buy vegetables, when the criminals riding the bike snatched the gold chain

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Chain Snatched From Woman In Agam Kuan Of Patna City, Was Returning Home To Buy Vegetables, When The Criminals Riding The Bike Snatched The Gold Chain

पटना37 मिनट पहले

पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में मंगलवार की देर रात सब्जी खरीद कर अपने घर लौट रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने सोने के चेन छीन ली। घटना के बाद अपराधी आराम से मोटरसाइकिल से फरार हो गए। महिला ने मंगलवार की देर रात अगम कुआं थाना में लिखित आवेदन दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भूतनाथ रोड के निवासी अनामिका सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर सब्जी खरीदने निकली थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके नजदीक पहुंचे हार गले का सोने का चेन छीन कर फरार हो गए। लूटकर ले गए चैन की कीमत लगभग एक लाख के आसपास बताई गई हैं। पीड़ित महिला अनामिका सिंह ने बताया कि काफी चीखने चिल्लाने के बाद भी वहां कोई लोग नहीं पहुंचे। घटना के बाद उन्होंने अगम कुआं थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

आसपास के लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही भूतनाथ रोड इलाके में अपराधियों का तांडव बढ़ जाता है। लोगों ने बताया कि लूट की यह पहली घटना नहीं है बल्कि कई बार दिनदहाड़े अपराधियों ने इस इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया है लेकिन पुलिस गश्ती यहां शायद ही कभी आती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लिखित आवेदन देने के बाद भी पुलिस एक बार भी इधर गस्ती के लिए नहीं पहुंची है। सट्टा के बाद लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करने की बात कही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…