Categories

November 21, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे

Spread the love

लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन अब यूपी देश की दूसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। 25 करोड़ की आबादी वाला प्रदेश जब साथ चलता है और बोलता है तो उसका परिणाम भी उसी के अनुरूप देखने को मिलता है। योगी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से चयनित 1,354 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। लोकभवन में हुए कार्यक्रम में डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

सीएम ने डबल इंजन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में निवेश के लिहाज से सबसे अच्छे गंतव्य के रूप में जाना जाता है। यूपी अनंत संभावनाओं वाला प्रदेश है। राज्य में जब दुनिया की सबसे अच्‍छी उर्वरा भूमि, सबसे अच्‍छा जल संसाधन और अन्य प्रमुख बुनियादी सुविधाएं हैं तो हमारा नौजवान पलायन क्यों करेगा। प्रदेश के कोरोना प्रबंधन मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में इसकी सराहना हुई। बीते पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पांच लाख युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गईं। पाठक ने कहा कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष हुई है।

नवनियुक्त नर्सों से कहा सीएम योगी ने कहा कि आपको अस्पताल में मरीजों के साथ सबसे अधिक समय रहना पड़ता है। आपका व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि मरीज भूल जाए कि वह बीमार है। कोई भी मरीज सिर्फ दवा से ठीक नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…