Categories

November 19, 2026

सेना के कैंपस में CBI की रेड, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते MES के तीन अधिकारी गिरफ्तार – cbi arrests 3 mes officials in bribery case

Spread the love

नई दिल्ली: सीबीआई ने मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (एमईएस), भोपाल के तीन अधिकारियों को 1.10 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में दो गैरीसन इंजीनियर – जे. जॉन कैनेडी और आरएस यादव और जूनियर प्रशासनिक सहायक अरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि इन अधिकारियों ने एक ठेकेदार का काम दुरुस्त पाये जाने के बावजूद उससे रिश्वत मांगी थी और उससे कथित तौर पर 7.93 लाख रुपये की रिकवरी की गयी थी। प्रवक्ता के अनुसार, ‘जब शिकायतकर्ता ने उक्त वसूली के संबंध में गैरीसन इंजीनियर (जीई) से संपर्क किया, तो उन्हें कैनेडी और यादव के साथ इस मामले पर चर्चा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने लगभग 1,15,000 रुपये (निविदा मूल्य का तीन प्रतिशत) की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता को यह भी कहा गया था कि यदि रिश्वत का भुगतान न किया गया तो उससे बरामदगी की जाएगी।’

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 1.10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। प्रवक्ता के अनुसार, ‘उक्त आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों के साथ-साथ भोपाल स्थित जीई में तलाशी ली गई, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। अन्य चीजों के अलावा, कैनेडी के परिसर से 5.47 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई। इसके अलावा, कोयंबटूर (तमिलनाडु) में एक आरोपी के परिसरों की तलाशी जारी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…