Categories

November 19, 2026

हाईकमान ने दोबारा सर्वे कराया; कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट | Himachal Assembly Elections 2022: Congress Candidates and Tickets Final

Spread the love

[ad_1]

शिमला2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी - Dainik Bhaskar

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी

कांग्रेस ने हिमाचल की 57 सीटें फाइनल कर दी हैं। 11 सीटों पर पेंच फंसा है। इनमें से 6 सीटों पर पार्टी हाईकमान ने दोबारा सर्वे कराया है। वहीं विवाद सुलझाने के लिए 3 सदसीय कमेटी गठित की है। इसमें दीपा दास मुंशी, मुकुल वासनिक और राजीव शुक्ला को शामिल किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि कमेटी को 6 सीटों पर टिकट आवंटन को लेकर मचे सियासी बवाल को शांत करने का जिम्मा दिया गया है। हाईकमान ने इन्हें अलग-अलग सर्वे करने और अपनी-अपनी रिपोर्ट देने को कहा। पार्टी के निर्देशों पर तीनों नेता सोमवार को सर्वे करवा चुके हैं और रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुके हैं।

लिहाजा आज दोपहर तक जिन सीटों पर पेंच फंसा है, उन पर कांग्रेस हाईकमान टिकट को लेकर फैसला सुना सकती है। संभावना जताई जा रही है कि जिन 57 सीटों पर टिकट तय हो गए हैं, उनसे से एक-दो के टिकटों पर बदलाव संभव है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की यंग ब्रिगेड और कुछ पूर्व विधायक नाराज चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…