Categories

November 19, 2026

स्कूल जाते समय तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर, हादसे के बाद हुआ फरार; घायल रीवा रेफर | High speed highway hit while going to school, escaped after accident; injured Rewa refer

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sidhi
  • High Speed Highway Hit While Going To School, Escaped After Accident; Injured Rewa Refer

सीधी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीधी जिले में अमिलिया थाना क्षेत्र के मूड़ा पहाड़ शिव मंदिर के पास एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गया है। शिक्षक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।

सीधी जिले के जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल में संकुल केंद्र अमिलिया के कोरौली कला में तैनात शिक्षक अरुण कुमार पटेल पिता सत्यनारायण पटेल (48) ग्राम पाडर से स्कूल जा रहे थे। वह शिव मंदिर के पास पहुंचे तभी पिपराही से तेज रफ्तार हाईवा आ रही थी। उसकी चपेट में आने से उनके दोनों पैर टूट गए हैं। एक्सीडेंट होने के बाद तेज रफ्तार हाईवा मौके से भाग गया है।

राहगीरों ने दी 108 एंबुलेंस को सूचना
राहगीरों ने ही 108 एंबुलेंस अमिलिया को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायल शिक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया लाई। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया।

गंभीर स्थिति में रीवा रेफर
घायल शिक्षक की स्थिति काफी गंभीर है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद 108 एंबुलेंस से रीवा के लिए रेफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…