10 ट्रक जब्त, दर्जन भर लोग हिरासत में 150 से ज्यादा मवेशी बरामद | 10 trucks seized, a dozen people in custody, more than 150 cattle recovered

[ad_1]
8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मवेशी तस्करी से जुड़े बड़े गिरोह का खुलासा
मवेशी तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। यह रैकेट लंबे समय से मवेशी तस्करी का काम कर रहा था। इस बार पुलिस के एक्शन से इन तस्करों की कमर टूट गयी है। धनबाद NH2 के रास्ते गौ तस्करी के धंधे में जुड़े सिंडिकेट का पर्दाफ़ाश हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है और जेल भेज दिया है।
पशुओं से लदी 10 ट्रक जब्त
गोविंदपुर- साहिबगंज मार्ग पर लटानी के निकट पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो के नेतृत्व में पशुओं से लदी 10 ट्रकों को जब्त किया गया है जब्त ट्रकों में तकरीबन डेढ़ सौ के आसपास जानवर मिले हैं, जिन्हें बंगाल भेजे जा रहे थें। मौके पर पुलिस ने 3 ड्राइवर समेत दर्जन भर करोबारियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
लंबे समय से इन रास्तों पर हो रही है तस्करी
अभी पिछले दिनों ही बाघमारा थाना क्षेत्र में छह पिक अप वैन में लोड मवेशी पकड़े गए थे। स्कॉर्पियो और कंटेनर से भी मवेशी तस्करी का खुलासा हो चुका है। जिन रास्ते में सख्ती बढ़ती है तस्कर उस रास्ते को छोड़कर दूसरे रास्ते को अपनाते हैं और अपने गुर्गों के माध्यम से झारखंड की उन वाहनों को स्कॉट कर के पास कराते हैं। फिलवक्त जब्त किए गए पशुओं को कौवाबांध स्थित खटालों में जिम्मेनामा पर सौंपने की तैयारी भी चल रही है। पुलिस ने पहले इसे गंगा गौशाला कतरास में भेजने की कोशिश की मगर कहा गया कि गंगा गौशाला को रिफ्यूज कर दिया गया है इसलिए हम नहीं ले सकते. जिसके बाद पुलिस मवेशियों को कौवाबांध भेजने की तैयारी कर रही है।
बांग्लादेश भी भेजे जाते हैं मवेशी
सूत्रों के अनुसार यूपी और बिहार से धनबाद होकर हर दिन लगभग 12 करोड़ की कीमत की गाय, बैल, बछड़े बंगाल भेजे जाते हैं। इसी रास्ते से इन जानवरों को बांग्लादेश भी भेजा जाता है। इस नेटवर्क में धनबाद के वासेपुर के अपराधियों की भी मिलीभगत है। ट्रक ही नहीं बल्कि कंटेनर, मिनी ट्रक, डाक पार्सल वाहन, पिकअप वैन, स्कॉर्पियो तक में गाय को बेरहमी से बांध ले जाया जाता है। वाहन में बेरहमी से 40 से अधिक मवेशी डाले जाते हैं। जिस गाय को यूपी व बिहार से 20 से 30 हजार में खरीदा जाता है, उसकी कीमत बांग्लादेश में एक लाख रुपए तक हो जाती है।
[ad_2]
Source link
