Categories

November 20, 2026

13 जिला अध्यक्षों को बदला गया; जयंती पटेल को रायपुर, बृजेश ब्रिजपुरिया को भिलाई की जिम्मेदारी | 13 district presidents replaced; Kedar Kashyap issued the order

Spread the love

[ad_1]

रायपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
बीजेपी ऑफिस रायपुर - Dainik Bhaskar

बीजेपी ऑफिस रायपुर

छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगातार बदलाव हो रहा है, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बाद अब प्रदेश के 13 जिला अध्यक्षों को बदल दिया गया है। जिला अध्यक्ष बदले जाने को लेकर पिछले कई दिनों से कवायद चल रही थी, आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने इस मुहर लगा दिया है।

इन जिलों के बदल गए जिला अध्यक्ष

राजधानी रायपुर के अलावा भिलाई, राजनांदगांव, नारायणपुर, मोहला-मानपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,कोरिया, जशपुर, सारंगढ़, सुकमा, सक्ती, जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्षों को बदला गया है।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी

जयंती पटेल- जिला अध्यक्ष, रायपुर शहर बृजेश ब्रिजपुरिया- जिला अध्यक्ष, भिलाई रमेश पटेल- जिला अध्यक्ष, राजनांदगांव कृष्णकांत चंद्रा- जिला अध्यक्ष, सक्ती गुलाब चंदेल- जिला अध्यक्ष, जांजगीर-चांपा रूपसाय सलाम- जिला अध्यक्ष, नारायणपुर कृष्ण बिहारी जायसवाल- जिला अध्यक्ष, कोरिया सुनील गुप्ता- जिला अध्यक्ष, जशपुर सुभाष जालान- जिला अध्यक्ष, सारंगढ़ धनीराम बारसे- जिला अध्यक्ष, सुकमा संजीव शाह- जिला अध्यक्ष, मोहला-मानपुर धम्मन साहू- जिला अध्यक्ष, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अनिल केशरवानी- जिला अध्यक्ष

दो महीने पहले छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर बड़ा बदलाव करते हुए अरुण साव को जिम्मेदारी दे दी गई थी। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने आदेश जारी कर दिया था।

चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी सर्जरी

9 अगस्त को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। ये बदलाव चुनाव के लिहाज से अहम माना गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का फरमान जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद करीब एक महीने में प्रदेश प्रभारी बदल दिया गया। 2023 के विधानसभा और इसके बाद लोकसभा के चुनावों में माथुर की भूमिका अहम रहेगी।

सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

इसी साल सबसे पहले 9 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का केंद्रीय हाईकमान ने आदेश जारी किया था। विष्णुदेव साय पार्टी के आदिवासी चेहरा के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। जिन्हें विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही पद से हटा दिया गया था, और अरुण साव को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे गई थी। इस समय वह बिलासपुर से सांसद भी हैं।

8 दिन बाद बदले गए नेता प्रतिपक्ष

बीजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन 17 अगस्त 2022 को फरमान जारी होने के बाद नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नारायण चंदेल को दे दी गई थी। BJP विधायक दल की बैठक में तत्कालीन प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने उनके नाम की घोषणा की थी। नारायण चंदेल जांजगीर-चांपा से विधायक भी हैं।

…और महीने भर बाद बीजेपी प्रदेश प्रभारी बदले गए

दरअसल जिस दिन ये आदेश जारी हुआ था उस दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा रायपुर दौरे पर ही थे, और उन्हीं के निर्देश के बाद डी पुरंदेश्वरी को पद से हटाकर राजस्थान के ओम माथुर काे छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया था। ये फरमान जब आया था, उस दौरान पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ही साथ रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर रहीं थीं। इस बड़ी सर्जरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…