24 साल पहले चंडीगढ़ में युवती पर केरोसिन फेंक आग लगा दी थी | Advocate arrested in murder case by Chandigarh police latest news

[ad_1]
चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक तस्वीर।
चंडीगढ़ पुलिस के PO एवं समन स्टाफ ने हत्या मामले में सजायाफ्ता कैदी को पकड़ा है। बहादुर सिंह (46) नामक यह कैदी कई दिनों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ 11 मई, 1998 को हत्या, चोट पहुंचाने, ट्रैसपासिंग की धाराओं में सेक्टर 11 थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोपी मोहाली के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कंप्लैक्स में वकालत कर रहा था। सेक्टर 15 बी की भारती की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया था। पहले सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सेक्टर 16 में बने स्टाफ क्वार्टर में रहता था। अब वह खरड़ के बड़माजरा गांव में रह रहा था।
युवती पर केरोसिन गिरा आग लगाई थी
मामले में शिकायतकर्ता BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। भारती इससे पहले सेक्टर 16 हॉस्पिटल के स्टाफ क्वार्टस में रहती थी। भारती के घटना के दौरान लिए बयानों के मुताबिक वह बहादुर सिंह के प्यार में पड़ गई थी। बहादुर सिंह ने उसके प्यार का फायदा उठा उसे गर्भवती कर मां बना दिया था। इसके बाद किसी बात पर बहादुर सिंह ने अजय कुमार नामक व्यक्ति की पिटाई की और भारती की छाती में जोरदार लात मारी।
इसके बाद भारती अपने घर चली गई। बहादुर सिंह ने उस पर केरोसिन का तेल डाला और आग लगा दी। इससे भारती का शरीर जल गया था। भारती को इलाज के लिए सेक्टर 16 के हॉस्पिटल में ले जाया गया था और मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज हुए थे।
इस मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत में तत्कालीन ADJ बलबीर सिंह की कोर्ट ने बहादुर सिंह को उम्र कैद की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। 9 दिसंबर, 2019 को उसकी अपील भी हाईकोर्ट से रद्द हो गई थी। 30 नवंबर, 2022 के लिए उसके सेक्टर 16 के पुराने और उपलब्ध पते पर गिरफ्तारी के वारंट जारी हुए थे। ऐसे में उसे गिरफ्तार किया गया।
[ad_2]
Source link
