Categories

November 19, 2026

8-10 सिटिंग कैपेसिटी वाले विमान के लिए किया टेंडर कॉल; फिलहाल सरकार के पास हेलीकॉप्टर | Tender call for 8-10 seater aircraft for one year; Now there’s a helicopter

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब सरकार VIP विजिट के लिए एक एयरक्राफ्ट किराए पर लेने जा रही है। सरकार ने इसके लिए टेंडर भी कॉल किए हैं। सरकार द्वारा 8-10 सिटिंग कैपेसिटी वाले एयरक्राफ्ट को फिलहाल एक साल के लिए किराए पर लिया जाएगा। सिविल एविएशन विभाग ने इसके लिए कोटेशन मांगे हैं। इससे पहले पंजाब सरकार के पास 4-5 सिटिंग कैपेसिटी वाला एक हेलीकॉप्टर है।

विपक्ष ने शुरू की घेराबंदी
किराए पर एयरक्राफ्ट लेने के फैसले पर विपक्ष ने पंजाब सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। शिरोमणि अकाली दल के नेता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि इससे सरकारी खजाने का पैसा बर्बाद होगा। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। पंजाब सरकार द्वारा किराए पर लिए जाने वाले एयरक्राफ्ट को महंगा प्रस्ताव बताया जा रहा है।

2008 में फिक्स्ड विंग विमान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त
जानकारी के अनुसार, सरकार एक डसॉल्ट फाल्कन 2000 फिक्स्ड विंग विमान को VIP इस्तेमाल के लिए लेना चाहती है। पंजाब का एक सरकारी फिक्स्ड विंग विमान साल 2008 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इतना आएगा खर्च
यदि पंजाब सरकार एक फिक्स्ड विंग विमान किराए पर लेती है तो उसका प्रति घंटे खर्च 1.5 लाख रुपए से 2 लाख रुपए आएगा। क्योंकि एयर चार्टर फैसिलिटी ग्रांटर विमान दिल्ली और मुंबई में स्थित है। इसी कारण पंजाब को विमान व्यवस्था के लिए एडिशनल खर्च चुकाना पड़ेगा। सरकार ने हालही में एक टेंडर कॉल कर एयर चार्टर फैसिलिटी ग्रांटर से बिड लगवाई थी। पंजाब में VIP इस्तेमाल के लिए फिलहाल पांच-सीटर, ट्विन-इंजन बेल 429 हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाता है, जिसे साल 2012 में करीब 38 करोड़ रुपए की लागत से खरीदा गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…