Categories

November 22, 2026

एनसीपी के सभी सेल और विभाग को सुप्रीमो शरद पवार ने भंग किए

Spread the love

मुंबई
 महाराष्ट्र में बीते काफी दिनों से चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. उन्होंने इन भंग करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है.

एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी है. राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, ”राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के अनुमोदन से, सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग किए जाते हैं.’ हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पटेल ने इस अचानक उठाए गए कदम के कारण का खुलासा नहीं किया.

राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार के सत्ता से बाहर होने के करीब तीन हफ्ते बाद शरद पवार ने यह कदम उठाया है. गौरतलब है कि राज्य में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने मिलकर महा विकास अघाड़ी बनाया था.
विज्ञापन

शिवसेना के भीतर बगावत की वजह से राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता से बाहर हो गई. राज्य में महाविकास अघाड़ी बनाने में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की भूमिका सबसे अहम रही.

राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार करीब ढाई सालों तक चली थी. विपरित विचारधारा वाली शिवसेना के साथ सरकार चलाने का श्रेय शरद पवार का दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…