Categories

November 19, 2026

सेबी के बैन के बाद अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

Spread the love

 नई दिल्ली
 भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) द्वारा अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में लिस्टेड किसी भी कंपनी से जु़ड़ने पर रोक लगाने के बाद उन्होंने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है। वजह क्या है: दरअसल, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि अनिल अंबानी को इस्तीफा देना पड़ेगा।

शेयर बाजार को क्या बताया गया:  शेयर बाजार को रिलायंस पावर ने बताया है कि सेबी के अंतरिम आदेश के बाद अनिल अंबानी कंपनी के डायरेक्टर पद से हट गए हैं। इसी तरह, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।
 

आपको बता दें कि सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी: रिलायंस समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। हालांकि, यह नियुक्ति आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।

कई कंपनियां बिक्री प्रक्रिया में: ये खबर ऐसे समय में आई है जब अनिल अंबानी की कई कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं। इनमें रिलायंस इंफ्राटेल (रिलायंस कम्युनिकेशंस की टावर शाखा), रिलायंस टेलीकॉम, रिलायंस नवल और रिलायंस कैपिटल शामिल हैं। इसके अलावा रिलायंस पावर के खिलाफ भी पीरामल ग्रुप की कंपनी पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस (पीसीएचएफएल) ने एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…