Categories

November 19, 2026

सिसोदिया आज दिल्ली विधानसभा में पेश करेंगे बजट, इन बातों पर रहेगा फोकस

Spread the love

नई दिल्ली
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार यानी आज (26 मार्च) को दिल्ली विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। दिल्ली विधानसभा में शनिवार को सुबह 11 बजे 2022-23 का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च को शुरू हुआ और 29 मार्च तक चलेगा। वार्षिक बजट के बाद मनीष सिसोदिया वित्त वर्ष 2022-23 की अनुदान मांगों और वित्तीय वर्ष 2012-22 की अनुपूरक अनुदान मांगों को प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद, सिसोदिया विधानसभा में "दिल्ली विनियोग विधेयक, 2022" पेश करेंगे।

केजरीवाल सरकार ने लोगों को बताया था कि बजट के लिए आम जनता से सलाह मांगी गई थी। उसी के आधार पर इस साल का बजट तय किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल बजट में केजरीवाल सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण पर फोकस किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…