Arshdeep Singh: विकेट लेने के मामले में अर्शदीप का कोई जोर नहीं, टी20 विश्व कप के सुपर-12 में मचा दिया है धमाल
इस मामले में वह सैम करन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। सैम करन भी इंग्लैंड के लिए कुल तीन मैच खेल कर 9 विकेट लिए हैं। हालांकि महेश तीक्षणा और सिकंदर रजा के भी 9-9 विकेट हैं लेकिन उन्होंने सुपर-12 के अलावा क्वालिफाइंग राउंड में भी विकेट लिए हैं।
वहीं अर्शदीप सिंह और सैम करन ने सिर्फ सुपर-12 राउंड में खेल कर यह कारनामा किया है। सुपर-12 राउंड में टीम इंडिया अब अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगी।
मैच में बारिश ने किया खेल
सुपर-12 में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया था। मैच में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 50 और विराट कोहली ने 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 30 रनों का योगदान दिया, जिसके बदौलत भारत ने 184 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम के लिए लिटन दास ने धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन बारिश के कारण उनका लय बिगड़ गया।
बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का नया लक्ष्य मिला लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेशी टीम को 145 रनों पर रोक कर टीम को जीत दिला दी।
