Australia Man Urinate In Plane Show Penis In Public Know Full Detail- प्लेन में पैसेंजर ने दिखाया प्राइवेट पार्ट यात्रियों के सामने ही कर दिया पेशाब कोर्ट ने दी अब ये सजा

पुलिस कमांडर ने लगाई फटकार
गुरुवार को ह्यूज ब्रिस्बेन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश हुए, जहां उन्हें दोषी पाया गया। उन्हें 12 महीने का गुड बिहेवियर बॉन्ड सौंपा गया था। यानी अगले 12 महीने में अगर उसने ऐसा कुछ दोबारा किया तो बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। ब्रिस्बेन हवाई अड्डे पर AFP एयरपोर्ट पुलिस कमांडर, अधीक्षक मार्क कोलब्रान ने न्यूजीलैंड के व्यक्ति को उसके शर्मनाक कृत्य के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘असामाजिक व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
80 लाख रुपए जब्त
आयरलैंड की राजधानी डबलिन में एक यात्री को 1 लाख यूरो लगभग 80 लाख रुपए के साथ धर दबोचा गया। ये यात्री कथित तौर पर तुर्की के लिए उड़ान भरने वाला था। इस बीच रेवेन्यू अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली। माना जा रहा है कि ये धन या तो गलत तरीके से कमाया गया है, या फिर इसका इस्तेमाल अवैध गतिविधि में करने का इरादा था। राजस्व विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि कथित तस्करी और छापा शेडो इकनॉनी एक्टिविटी रोकने के लिए हो रही है।
