Categories

March 14, 2026

बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद करेगा ऐलान

Spread the love

नई दिल्ली
रोहित शर्मा पहले ही टी20 और वनडे टीम इंडिया के कप्तान बन चुके हैं और अब ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंपी जा सकती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की 1-2 से हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसकी आधिकारिक घोषणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कर सकता है। बीसीसीआई अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स पर कहा, 'इसमें कोई भी शक नहीं है कि रोहित शर्मा को ही भारत का नया टेस्ट कप्तान बनाया जाएगा। रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, तो उन्हें कप्तान बनाना तय है। यह घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। रोहित पर बहुत ज्यादा वर्कलोड होगा, उनको खुद को बहुत ज्यादा फिट रखना होगा। मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स ने उनसे बात की होगी। उन्हें अपनी फिटनेस पर एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।'

श्रीलंका के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा का फुल टाइम टेस्ट कप्तान के तौर पर पहला असाइनमेंट हो सकता है।  वहीं बीसीसीआई केएल राहुल और ऋषभ पंत को फ्यूचर कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहता है। अभी इसको लेकर फैसला नहीं लिया गया है कि इन दोनों में से किसे उप-कप्तान बनाया जाएगा। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'जो उप-कप्तान होगा, वह टीम इंडिया का फ्यूचर लीडर होगा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह सभी फ्यूचर लीडर्स हैं। '

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…