Categories

November 20, 2026

bhagat singh koshyari controversial statement,शिवाजी महाराज पुराने जमाने के हीरो, राज्यपाल के बयान पर महाराष्ट्र में फिर बवाल – bhagat singh koshyari controversy statement on chhatrapati shivaji maharaj, watch video

Spread the love

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी को पुराना हीरो कहकर नए विवाद को जन्म दिया है। राज्यपाल काश्‍यारी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हो गए हैं। उनकी जगह पर नितिन गडकरी और शरद पवार को महाराष्‍ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए। राज्यपाल की इस विवादित टिप्पणी पर उद्धव गुट की श‍िवसेना ने हमला बोला है।

शिवसेना उद्धव गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने हमेशा महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया है। इन्हें तत्काल महाराष्ट्र के बाहर भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के न सिर्फ आराध्य देव हैं, बल्कि हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। वह हमेशा हम सबके हीरो रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय की मान ले तो भगवान राम और भगवान कृष्ण भी पुराने हो गए हैं। तो क्या हम नए भगवान को चुन लें? उन्होंने कहा कि राज्यपाल का बयान सर्वथा निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…