Categories

June 26, 2026

ब्रायन लारा ने एशिया कप 2022 से पहले कोहली के खराब फार्म और रोहित शर्मा के बारे में कही ऐसी बात

Spread the love

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। कोहली वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे और अब उनके भविष्य को लेकर कयाल लगाए जा रहे हैं। साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इसके अलावा साल 2019 के बाद से उन्होंने कोई शतक नहीं लगाया है और उनके 71वें इंटरनेशनल शतक का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

टी20 क्रिकेट में कोहली का खराब रन रेट उनके लिए घातक बना जा रहा है क्योंकि बेहतर हिटिंग वाले कई युवा खिलाड़ी हाल के दिनों में अच्छे प्रदर्शन के साथ प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की होड़ में हैं। विराट कोहली की फॉर्म को लेकर बढ़ती चिंता और एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया की टीम में उनके शामिल होने की चिंताओं के बीच, वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा भारत के पूर्व कप्तान के बचाव में आए हैं। लारा ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में विराट कोहली का सम्मान करता हूं, लेकिन आप देखिए, वो इससे एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में सामने आने वाले हैं। वो इस समय बहुत कुछ सीख रहा होगा और आप उसे अभी बाहर नहीं कर सकते।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम की कमान विराट कोहली के बाद संभाल रहे रोहित शर्मा का कप्तान के रूप में तो असाधारण प्रदर्शन रहा है, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनका फार्म भी कुछ खास नहीं रहा है। आइपीएल 2022 के बाद से रोहित शर्मा ने अब तक सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं। कोहली की तरह से लारा ने रोहित शर्मा की बल्लेबाज और खराब फार्म पर भी अपने विचार साझा किए और उन्हें 'अविश्वसनीय' खिलाड़ी बताया। लारा ने कहा कि रोहित शर्मा एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि बहुत से भारतीय खिलाड़ी काफी आक्रामक हैं और रोहित एक अद्भुत खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही, 32 की मौत जबकि 700 से ज्यादा घायल…

बिहार में NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, असली की जगह नकली परीक्षार्थियों ने लिखे पेपर; 30 गिरफ्तार…

तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप, 7 लोगों की मौत; सीफूड यूनिट के 67 कर्मचारियों की हालत गंभीर

पेट्रोल-डीजल, दवाई से लेकर फल, सब्जी और राशन तक… अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत में क्या-क्या हो सकता है सस्ता?