Categories

June 26, 2026

कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया

Spread the love

दंतेवाड़ा
कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार द्वारा जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरन्तर दौरा एवं मॉनिटरिंग किया जा रहा है। उन्होंने विकासखंड गीदम अंतर्गत हारम और बालपेट पहुंच वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ की बनी स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को प्रभावित लोगों को त्वरित ही राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट करने के साथ ही उनके लिए भोजन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

जिले में हो रहे अधिक बारिश को दृष्टिगत रखते हुए हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का अपील की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति में लोगों को तुरंत ही सुरक्षित स्थान पहुंचाकर समुचित सुविधा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को aनिर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही, 32 की मौत जबकि 700 से ज्यादा घायल…

बिहार में NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, असली की जगह नकली परीक्षार्थियों ने लिखे पेपर; 30 गिरफ्तार…

तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप, 7 लोगों की मौत; सीफूड यूनिट के 67 कर्मचारियों की हालत गंभीर

पेट्रोल-डीजल, दवाई से लेकर फल, सब्जी और राशन तक… अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत में क्या-क्या हो सकता है सस्ता?