Categories

November 22, 2026

प्रत्याशियों को मतदान तिथि से पहले रजिस्टर दिखाकर तीन बार देना होगा हिसाब-किताब

Spread the love

 डिण्डौरी
 विधानसभा चुनाव लड़ रहे जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के हर उम्मीदवार को मतदान दिवस से पहले तीन बार व्यय रजिस्टर दिखाकर चुनावी खर्च का हिसाब-किताब देना होगा। चुनावी व्यय की निगरानी के लिए यहाँ कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट परिसर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कक्ष व्यय लेखा प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है।

नोडल अधिकारी व्यय लेखा एवं प्रेक्षक सहायक,व्यय प्रेक्षक कोष-लेखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी 2 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों को पहली बार 5 नवम्बर 2023 को अपने व्यय रजिस्टर का निरीक्षण व्यय शाखा में कराना होगा। इसी प्रकार दूसरे निरीक्षण के लिए 10 नवम्बर और तीसरे निरीक्षण के लिए 15 नवम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। इन तिथियों में प्रात: 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक निरीक्षण कराया जा सकेगा।

उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय रजिस्टर में नामांकन दाखिल करने की तिथि से किए गए समस्त चुनावी खर्च का लेखा-जोखा इस रजिस्टर में दर्ज करना होगा। साथ ही रजिस्टर सहित सुसंगत व्हाउचर्स के साथ निर्धारित तिथियों में चुनावी खर्चे का हिसाब-किताब देना होगा। व्यय लेखा रजिस्टर प्रत्याशी स्वयं अथवा अपने अभिकर्ता के माध्यम से लेखा टीम एवं सहायक व्यय प्रेक्षक को दिखा सकेंगे।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…