Categories

November 21, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में करंज और सप्तपर्णी का पौधा लगाया

Spread the love

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, स्मार्ट उद्यान में आज करंज और सप्तपर्णी का पौधा लगाया। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत, युवतियों को रोजगार प्रशिक्षण देने वाली श्रीमती सुनयना महाजन, सुमाया मेहते, सुसुनीता प्रजापति और सुकोमल चौहान ने भी पौधा-रोपण किया।

शासकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन के संरक्षण में रह रही युवतियों को ये महिलाएँ रोजगार योग्य कौशल सिखा कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रही हैं। संगठन पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी सतत रूप से सक्रिय है। साथ ही भोपाल में वृक्षा-रोपण, शहर को साफ रखने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य भी किया जा रहा है। महिला दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगठन द्वारा प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पौध-रोपण किया जाता है।

आज लगाए के पौधों में करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…