Categories

November 21, 2026

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कोई बदलाव नहीं

Spread the love

नई दिल्ली
 कच्चे तेल के भाव में आई थोड़ी सी नरमी के बीच आज भी भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर यह मंगलवार भी राहत भरा रहा। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कीं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी चुनाव के बाद महंगाई की आशंका से जो लोग अपने गाड़ियों की टंकी फुल करा चुके हैं, उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ।

 

कच्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने व 5 राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने आशंका थी। हालांकि इन आशंकाओं के विपरीत चुनाव खत्म होने के 8वें दिन भी राहत रही।  घरेलू स्तर पर आज  लगातार 130 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच कच्चा तेल भी  140 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले अब 105 डॉलर पर आ गया है।
 

देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है। नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।  पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…