Categories

November 20, 2026

क्रिस इवांस ने 7 साल बाद बदला अपना आईफोन

Spread the love

'अमेरिकन कैप्टन' फेम क्रिस इवांस को भला कौन नहीं जानता। लेकिन क्या आप इस हॉलिवुड ऐक्टर की सादगी के बारे में जानते हैं…जी हां, हाल में ही कुछ ऐसा हुआ है कि फैंस क्रिस इवांस के सिंपल अंदाज पर मर मिटे हैं। 80 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के मालिक क्रिस ने 7 साल बाद अपना फोन बदला है और इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी जाहिर किया है। क्रिस इवांस की एक-एक फिल्म करोड़ों रुपये का दुनियाभर में बिजनेस करती हैं वह सुपरस्टार असल जिंदगी में बेहद साधारण हैं। आइए दिखाते हैं आखिर क्यों इंटरनेट के यूजर्स क्रिस इवांस की सादगी के कायल हुए जा रहे हैं।

दुनिया के सबसे हैंडसम स्टार और सबसे सेक्सी क्रिस इवांस अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि उनका फोन खराब हो गया है। वह 6 साल बाद अपना आईफोन बदल रहे हैं। वह इस फोन को काफी मिस करेंगे। पिछले कई सालों से वह इस फोन के आदि हो चुके थे लेकिन अब ये न रहा।

क्रिस इवांस ने क्या लिखा
क्रिस इवांस ने अपने iPhone 6 की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, RIP iPhone 6। हमने अच्छा समय बिताया और मैं तुम्हारा होम बटन को बहुत मिस करूंगा। मैं कभी नहीं भूल पाउंगा जो रात में चार्ज करने की कोशिश जारी रहती थी। कैसे बैटरी 100% से 15% पर आ जाती थी।

फैंस क्या बोले
इंटरनेट पर क्रिस इवांस की ये तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल होने लगी और फैंस ने उनके इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट किया। एक ने लिखा आप कितने हंबल हैं। एक ने लिखा, मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा इतना बड़ा स्टार और 7 साल से एक ही फोन का इस्तेमाल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…