Categories

November 20, 2026

भारत में कोरोना वैक्सीन ने बचाई 42 लाख लोगों की जान, Lancet की स्टडी में दावा

Spread the love

नई दिल्ली
कोरोना महामारी (Covid 19) के कारण दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जान चली गई। भारत में भी कोरोना के कारण लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के कई देशों में टीकाकरण अभियान (Covid Vaccination) शुरू किया गया। इसी वैक्सीन की बदौलत करोड़ों लोगों की जान भी बची है। द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में ही साल 2021 में वैक्सीन के कारण 42 लाख लोगों की जान बची। साथ ही विश्व भर में वैक्सीन के कारण दो करोड़ लोगों की जान बचाई जा सकी। 185 देशों से अधिक मौतों पर आधारित अनुमानों से इसका पता चला है। ये आंकड़ें दिसंबर 2020 से दिसंबर 2021 तक लिए गए हैं।

बचाई जा सकती थी करीब 6 लाख जान
स्टडी में कहा गया कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के टारगेट को 2021 तक पूरा कर लिया जाता तो 5,99,300 लोगों की जान बचाई जा सकती थी। डब्ल्यूएचओ ने 2021 के अंत तक प्रत्येक देश में 40 प्रतिशत आबादी को दो या दो से अधिक खुराक का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया था।

भारत में बची 42 लाख लोगों की जान
इंपीरियल कॉलेज के प्रमुख लेखक डॉ ओलिवर वॉटसन ने कहा कि भारत में वैक्सीन की वजह से 42 लाख 10 हजार लोगों की जान बचाई गई। अनुमान के तहत ये संख्या 36 लाख 65 हजार से 43 लाख 70 हजार हो सकता है। ये आंकड़ें इस अनुमान पर आधारित है कि महामारी के दौरान 51 लाख से ज्यादा मौत हो सकती थी।

भारत में लगी 196.75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन
भारत में अब तक वैक्सीन की 196.75 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 101.55 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि 91 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा चार करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लगाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…