Categories

November 20, 2026

CM गहलोत ने BJP पर साधा निशाना, बोले- बुलडोजर चलाएंगे तो अंबेडकर का राज कहां रहेगा

Spread the love

जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में मकानों पर चले बुलडोजर की भी निंदा की। सीएम ने कहा कि मकान तोड़ने का अधिकार सरकार को किसने दिया? ये अधिकार तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पास भी नहीं होता कि बिना किसी तफ्तीश के किसी का मकान तोड़ दो। गहलोत ने आगे कहा कि राजस्थान सरकार के पास भी उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने का अधिकार नहीं है जो करौली में अरेस्ट हुए हैं। मकान तोड़ने या सजा देने का अधिकार केवल कानून के पास है। आज कानून के अंतर्गत अगर आप काम नहीं करोगे तो आज भले ही खुश हो रहे हो लेकिन उनको कल दुखी होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे राज चलता है, देश मे संविधान की धज्जियां उड़ा रही है भाजपा।

भाजपा ने अंबेडकर को कभी नहीं माना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि इन लोगों ने अंबेडकर को कभी नही माना। उन्हें स्वीकार नहीं किया और आज अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा आज गांधी को चुरा रही हैं सरदार पटेल जिन्होंने RSS पर बैन लगाया था उनकी मूर्तियां लगा रही हैं ताकि चुनाव में फायदा मिल सके। हमारे संविधान को पूरी दुनिया सम्मान की दृष्टि से देखती है जो हमारे देश के संविधान की मूल भावना है पूरी दुनिया के देश उसकी कद्र करते हैं।  

बुलडोजर चलाने वालों का कानून पर विश्वास नहीं
सीएम गहलोत ने कहा कि भगवान पैदा करते हैं तो सभी को एक जैसा रखते हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद क्या विपरित काम कर सकते हैं। गंगाजल लेने के बावजूद लोग बदल रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो लोग बुलडोजर चला रहे हैं उनकों संविधान में विश्वास नहीं है। कानून के राज पर विश्वास नहीं है। कानून के नियम कायदे होते है। उसी के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सीएम ने कहा कि मैंने बजट में घोषणा गरीबों को ध्यान में रखकर की है। गरीब के भले के लिए फैसला होना चाहिए।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…