Categories

November 19, 2026

न्यू यॉर्क ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन फायरिंग का आरोपी अरेस्ट, लगे आतंक संबंधित अपराध के आरोप

Spread the love

नई दिल्ली

न्यू यॉर्क शहर की पुलिस ने ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर भीड़भाड़ वाले समय में 10 यात्रियों को गोली मारने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 62 वर्षीय फ्रैंक जेम्स पर ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने निर्माण कार्य करने वालों का हेलमेट, वेस्ट और एक गैस मास्क पहनकर घटना को अंजाम दिया था। हमले के बाद से ही संदिग्ध की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया था। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। न्यू यॉर्क के मेयर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद बुधवार दोपहर मैनहट्टन में जेम्स को हिरासत में ले लिया गया।

मेयर एरिक एडम्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मेरे साथी न्यू यॉर्कर्स, हमें वो मिल गया। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार सुबह ब्रुकलिन के 36वें स्ट्रीट स्टेशन पर हुई गोलीबारी में जेम्स एकमात्र संदिग्ध था। हमले में 23 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से 10 गोलियां लगने से घायल हुए थे। न्यूयॉर्क के पुलिस आयुक्त कीचंत सीवेल ने कहा कि जेम्स को बिना किसी घटना के गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि उसके पास भाग कर जाने के लिए कोई जगह नहीं बची थी। पुलिस ने टिप देने के लिए कॉल करने वाले व्यक्ति की जानकारी नहीं दी।

अधिकारियों ने कहा कि जेम्स पर कई मामलों में आरोप लगाए जाएंगे, जिसमें एक संघीय कानून का उल्लंघन भी शामिल है। इसके अलावा आतंकवादी और अन्य हिंसक हमलों को प्रतिबंधित करने वाले आरोप लगेंगे। दोषी पाए जाने पर उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। पुलिस ने कहा कि उसे नौ बार पहले भी अरेस्ट किया गया था। ओहियो, विस्कॉन्सिन, पेंसिल्वेनिया और न्यू जर्सी में भी कुछ मामले रहे। जेम्स की तलाश मेट्रो स्टेशन के अंदर खराब कैमरों के कारण मुश्किल थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…