Categories

November 21, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली हार के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस

Spread the love

भोपाल

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। भाजपा के उम्मीदवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोट देने वाले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ पार्टी एक्शन लेगी। इसके चलते ही सभी जिलों से जिला पंचायत और जनपद पंचायत चुनाव की डिटेल्स प्रदेश कांग्रेस ने मांगी है।

कांग्रेस का पहले दावा था कि वह 25 से ज्यादा जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने जा रही है, लेकिन शुक्रवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उसके दावे की पोल खुल गई। उसके दावे अनुसार महज 10 जिलों में ही उसके जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। जबकि भाजपा के दावे के अनुसार कांग्रेस सिर्फ  जिलों में ही अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा सकी।

कांग्रेस के 25 से ज्यादा जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दावे की हवा निकलते ही वह एक्शन मोड में आ गई है। भोपाल में शुक्रवार को ही चार नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया। इसके बाद अब उन जिलों की समीक्षा होगी, जहां पर कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य भाजपा से ज्यादा थे, या बराबर थे, इसके बाद भी कांग्रेस अपना जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं जीतवा सकी। यहां पर कांग्रेस के खिलाफ वोट करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

कई उम्मीदवार जा सकते हैं कोर्ट
इधर यह भी तय किया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के कुछ उम्मीदवार अपनी हार पर हाईकोर्ट जा सकते हैं। भोपाल जिला पंचायत की उम्मीदवार कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। इस तरह बाकी के जिलों से कमलनाथ की समीक्षा के बाद उम्मीदवार के पास यदि मजबूत सबूत हुए तो उन्हें भी हाईकोर्ट में याचिका लगाने के लिए कहा जा सकता है। हाईकोर्ट जाने का फैसला कमलनाथ एक-दो दिन में कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…