Categories

November 20, 2026

सहकारिता मंत्री और खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

Spread the love

 

जयपुर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना की ओर से चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने एवं खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के मकसद से शुरू किए गए सात दिवसीय उदय खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस खास मौके पर खेल मंत्री श्री अशोक चांदना एवं भारतीय कबड्डी टीम के कैप्टन श्री दीपक हुड्डा भी गवाह बने। सभी ने मिलकर खिलाड़ियों का खूब हौसला बढ़ाया। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना एवं खेल मंत्री श्री अशोक चांदना ने जनता मैदान में फुटबॉल के फाइनल मैच का किक मारकर शुभारंभ भी किया।

उदय खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें खिलाड़ियों ने काफी उत्साह दिखाया। फुटबॉल में फाइनल मैच अमन क्लब और उदय क्लब के बीच हुआ जिसमें अमन क्लब निंबाहेड़ा की टीम विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में मांगरोल क्लब और गागरोन क्लब के बीच अंतिम मैच हुआ जिसमें मांगरोल की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में अरनोदा क्लब और मरजीवी क्लब के बीच मैच हुआ जिसमें मरजीवी क्लब की टीम विजेता रही। इसी प्रकार से कबड्डी में फाचर अहिरान और कदमाली के बीच मैच हुआ। विजेता टीमों को मंच पर आमत्रित कर अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम में खिलाड़ियों को ट्रॉफी और टीमों को प्रोत्साहन राशि 55,555 रूपए प्रदान की गई तथा संबंधित विजेता टीम को अपने वार्ड में विकास कार्य के लिए 10 लाख रुपए की राशि का चेक वितरण किया गया। उप विजेता टीमों को 25,555 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।

 उदय खेल महोत्सव का आयोजन और खास इसलिए हो गया क्योंकि खेल मंत्री श्री अशोक चांदना ने इस दौरान निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निंबाहेड़ा एवं छोटी सादड़ी में खेल विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपए की घोषणा कर दी। इस प्रकार क्षेत्र में खेल विकास के लिए यहां दो करोड़ की घोषणा होने से क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का माहौल है। जनता मैदान में कई दिव्यांगों को स्कूटी भी सहकारिता मंत्री एवं खेल मंत्री ने वितरित की। स्कूटी पाकर दिव्यांगों की खुशी का ठिकाना न रहा एवं उन्होंने राज्य सरकार का इस हेतु आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत कॉलेज जाने वाली दिव्यांग विधार्थियों को कॉलेज एवं रोजगार स्थल पर जाने हेतु भरत धोबी, सत्यनारायण, कृष्णा कमाली एवं जाकिर हुसैन को 1-1 स्कूटी सहकारिता मंत्री श्री आंजना एवं खेल मंत्री श्री अशोक चांदना के हाथों उपरना ओढ़ाकर उनको चाबी भेंट की। इसी क्रम में संगीता नायक जो की 90 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद भी एसएमएस स्टेडियम में महिला वर्ग डिस्कस थ्रो में तीसरी रेंक प्राप्त कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं रीट परीक्षा में 150 में से 132 अंक प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा उपरना ओढ़ाकर व ट्रॉफी देकर स्वागत-अभिनन्दन किया गया। महिला राष्ट्रीय फुटबॉल में मुस्कान खान तथा निकिता नायक द्वारा उत्कष्ट प्रदर्शन करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री आंजना ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अतिथियों, गणमान्यजनों, खिलाड़ियों एवं मीडियाकर्मीयों को संबोधित करते हुए कहा कि ऎसे महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास करना है। सभी मिलकर खेलेंगे तभी एकता की भावना जाग्रत होगी। उदय खेल महोत्सव खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक विकास के साथ भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। एक-दूसरे के विचारों का आदान-प्रदान होता है। खेल मंत्री श्री अशोक चांदना ने भी अपने भाषण में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं खेल विकास के लिए निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपए की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…