Categories

November 23, 2026

पूर्वी यूक्रेन में कहर बरपा रहे रूसी सैनिक, डोनेट्स्क में गोलाबारी से 19 नागरिकों की मौत

Spread the love

 कीव

यूक्रेन के स्थानीय प्रशासन का दावा है कि पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में शनिवार को रूसी गोलाबारी में 19 नागरिक मारे गए और 73 अन्य घायल हो गए हैं। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, रूसी सैनिक यूक्रेन के नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं।

समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने यूक्रेन के स्थानीय अधिकारी पावेल किरिलेंको के हवाले से बताया कि शनिवार को रूसी गोलाबारी में 19 नागरिकों की मौत हो गई और 73 लोग घायल हुए हैं। ये घटना पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में हुई है। डोनेट्स्क इलाका यूक्रेन का अलगवावादी क्षेत्र है। इस इलाको को रूस पहले ही स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर चुका है।

गौरतलब है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में रातभर धमाकों और सड़कों पर घमासान के बाद शनिवार को रूसी सैनिक यहां प्रवेश कर गये और संघर्ष अब तेज हो गया है। वहीं संघर्ष बढ़ने के बीच यूक्रेन के नागरिक अब भूमिगत आश्रयस्थलों को तलाश रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया तथा जोर दिया कि वह राजधानी में ही रुकेंगे। उन्होंने कहा, 'यहां जंग जारी है।' यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी हमलों को रोकने में कुछ सफलता हासिल करने की सूचना दी।

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन ने बातचीत के लिए इनकार कर दिया है। ऐसे में सेना को यूक्रेन पर चारों दिशाओं से हमला करने का आदेश दिया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव के साथ बातचीत की उम्मीद के संबंध में शुक्रवार दोपहर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया था, लेकिन यूक्रेनी नेतृत्व की ओर से बात करने से इनकार करने के बाद शनिवार दोपहर ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…