Categories

November 20, 2026

dangerous bacteria, भयंकर खतरनाक हैं ये 5 बैक्टीरिया, इन चीजों में चुपचाप बैठे रहते हैं, छूने के बाद पक्की है मौत! – lancet study revealed five dangerous bacteria in india know where they lived to prevent infection

Spread the love

बैक्टीरिया इतने छोटे होते हैं कि नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन, 2019 में इन्होंने भारत में करीब 6.8 लाख लोगों की जान ली है। साइंस जर्नल The Lancet की स्टडी के मुताबिक, इन मौतों के पीछे 5 बैक्टीरिया बड़ी वजह बने हैं। इन बैक्टीरियल इंफेक्शन की दवाएं बेअसर हो रही हैं और इंफेक्शन के बाद मौत का खतरा बढ़ जाता है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन की दवा बेअसर क्यों होती है? समय के साथ बैक्टीरिया ने अपना रूप बदल लिया है। इनमें कई तरह के म्यूटेशन हो चुके हैं। म्यूटेशन के बाद पहले से मौजूद दवाएं असर खोने लगती हैं और इलाज नहीं हो पाता है।

ई. कोलाई – E. Coli

-e-coli

सीडीसी के मुताबिक, Escherichia coli को ई. कोलाई कहा जाता है। यह बैक्टीरिया वातावरण, खाद्य पदार्थ और इंसान व जानवरों की आंतों में होता है। स्टडी के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा मौत ई. कोलाई इंफेक्शन से हुई हैं। इसके कुछ प्रकार डायरिया, यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और फेफड़ों के रोग पैदा करते हैं।

एस. ऑरियस – S. Aureus

-s-aureus

Staphylococcus aureus को एस. ऑरियस कहा जाता है। यह बैक्टीरिया इंसानों की नाक और त्वचा पर मौजूद होता है। आमतौर पर यह बैक्टीरिया खतरनाक नहीं होता है। लेकिन जब यह गंभीर हो जाता है, तो सेप्सिस जैसी जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।

ए. बौमेनियाई – A. Baumannii

-a-baumannii

Acinetobacter baumannii को ए. बौमेनियाई कहा जाता है। यह बैक्टीरिया कई सारे जीवाणुओं का समूह होता है। जो कि वातावरण में मिट्टी, पानी आदि जगह पर मौजूद होता है। इस बैक्टीरिया के कारण खून, मूत्र प्रणाली, फेफड़े और जख्मों में इंफेक्शन हो जाता है।

एस. निमोनिया – S. Pneumoniae

-s-pneumoniae

एस. निमोनिया का पूरा नाम Streptococcus pneumoniae होता है। यह बैक्टीरिया श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से की परत पर मौजूद होता है। इस वायरस से हुए इंफेक्शन को न्यूमोकोकल इंफेक्शन कहा जाता है। यह आमतौर पर बच्चों को ज्यादा शिकार बनाता है।

के. निमोनिया – K. Pneumoniae

-k-pneumoniae

Klebsiella pneumoniae को के. निमोनिया कहा जाता है। यह बैक्टीरिया स्वस्थ लोगों की आंतों और मल में मौजूद होता है। जहां यह कोई समस्या पैदा नहीं करता है। इस जीवाणु के कारण निमोनिया, ब्लड इंफेक्शन, सर्जिकल साइट का इंफेक्शन, जख्म का इंफेक्शन होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…