Categories

November 20, 2026

DC राघव शर्मा के आर्म्स लाइसेंस होल्डर्स को निर्देश, अवेहलना करने पर होगी कार्रवाई | Submit weapons in Una by October 22

Spread the love

[ad_1]

ऊना29 मिनट पहले

बंगाणा में स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लेते DC राघव शर्मा।

हिमाचल के ऊना जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से चुनावों के संचालन के लिए आर्म्स लाइलेंस होल्डर्स को हथियार जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। DC राघव शर्मा ने कहा कि गन लाइसेंस होल्डर अपने नजदीकी पुलिस थाना और एम्युनिशन डीलर के पास 22 अक्टूबर शाम 5 बजे तक अपने हथियार जमा कराना सुनिश्चित करें।

DC राघव शर्मा ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। कहा कि यह आदेश पैरा मिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड, बैंक गार्ड या कोई अन्य व्यक्ति जिसे कानून व्यवस्था की ड्यूटी सौंपी हो, उन पर लागू नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्तरों से संबंधित राष्ट्रीय राइफल संघ के साथ जुडे़ खिलाड़ियों पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे।

बंगाणा में स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण

वहीं, DC राघव शर्मा ने बुधवार को कुटलैहड़ विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंगाणा कॉलेज में EVM के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही रिजर्व और खराब EVM के स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लिया। राघव शर्मा ने स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

DC ने कुटलैहड़ के विभिन्न हलकों में तैनात स्टैटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर बंगाणा SDM योगराज धीमान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…