कांग्रेस की प्रशासक बीएल पुरोहित को चुनौती; कहा- इनका समाज में योगदान बताएं | Chandigarh Nominated councilors latest news

[ad_1]
चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित को चंडीगढ़ कांग्रेस ने सवाल किया है कि किस आधार पर भाजपा के 8 कार्यकर्ताओं को नॉमिनेटिड काउंसलर बनाया गया है।
चंडीगढ़ प्रशासन के स्थानीय सरकार विभाग द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम के 9 नॉमिनेटिड काउंसलर्स के नामों के ऐलान पर राजनीति शुरू हो गई है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने इन नामों पर ऐतराज जाहिर किया है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने प्रशासक बीएल पुरोहित पर भाजपा के 8 कार्यकर्ताओं को नॉमिनेटिड काउंसलर्स के रूप में नॉमिनेट करने पर चंडीगढ़ पर लागू पंजाब म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट के प्रावधानों की गरिमा के विपरीत काम करने का आरोप लगाया है।
पार्टी प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा ने जारी बयान में आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में से 8 पार्षदों को नॉमिनेट करने का प्रशासक का फैसला 2021 के नगर निगम चुनाव में दिए गए चंडीगढ वासियों के जनादेश को हाईजैक करने के समान है। चंडीगढ़ के लिए लागू पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट 1994 में प्रावधान है कि निगम में नॉमिनेटिड केवल उन व्यक्तियों में से होना चाहिए जिन्होंने सार्वजनिक मामलों में नाम कमाया हो और अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठित हो या जिन्हें नगरपालिका प्रशासन के संबंध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो।
शर्मा ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि वह नॉमिनेटिड काउंसलर्स के ट्रैक रिकॉर्ड और उनके अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान का खुलासा करे, जिसके कारण उन्हें नॉमिनेटिड नगर काउंसलर्स के प्रतिष्ठित पद तक पहुंचाया गया हो। भाजपा के 8 कार्यकर्ताओं के इस तरह से मनमर्जी भरे नामांकन होने से एक बार फिर पता चला है कि प्रशासन ने उस भाजपा के प्रभाव में काम किया है। जो देश में सभी संवैधानिक और वैधानिक प्राधिकरणों को कमजोर करने में लगातार लगी हुई है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नामांकन का यह फैसला निगम को और कमजोर कर सकता है, जिससे शहर के विकास की गति में बाधा आ सकती है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने प्रशासक से चंडीगढ़ के लोगों के हित में अपने मनमाने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है।
यह हैं 9 नॉमिनेटिड काउंसलर्स
नॉमिनेटिड काउंसलर्स में मनीमाजरा की न्यू इंदिरा लेबर कॉलोनी की गीता चौहान, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) के अनिल मसीह, सेक्टर 33 के डा. रमणीक सिंह बेदी, NAC मनीमाजरा के अमित जिंदल, सेक्टर 37 के उमेश घई, गांव सारंगपुर के सतिंदर सिंह सिद्धू, गांव बहलाना के डा. नरेश पांचाल, गांव दरिया के धर्मेंद्र सैणी तथा सेक्टर 36 की मोहिंदर कौर शामिल हैं।
[ad_2]
Source link
