Categories

November 21, 2026

 युद्ध में रूस के मेजर जनरल की मौत, रूसी सेना को बड़ा झटका

Spread the love

मॉस्को 
यूक्रेन में रूस की सेना भीषण जंग लड़ रही है। पिछले तीन दिनों में रूसी मिसाइलों ने कीव और खारकीव को तबाह कर दिया है। यूक्रेन का खेरसोन शहर अब रूस के कब्जे में है। लेकिन इस लड़ाई यूक्रेन के साथ-साथ रूस को भी भारी नुकसान हो रहा है। खबर आ रही है कि रूस के मेजर जनरल रैंक के अधिकारी आंद्रेई सुखोवेत्स्की की इस लड़ाई में मौत हो गई है। यूक्रेन की ओर से न सिर्फ सेना बल्कि 20 हजार से अधिक लोग इस जंग में हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें जेलेंस्की ने हथियार दिए हैं।

पूर्वी यूरोप के मीडिया प्लेटफॉर्म NEXTA ने यह दावा किया है। मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्स्की की मौत रूसी खेमे में पहली हाई रैंक अधिकारी की मौत है और यह पुतिन की सेना को एक बड़ा झटका है। पिछले गुरुवार को शुरू हुई जंग को अब आठ दिन पूरे हो चुके हैं। जाहिर तौर पर यह लड़ाई वैसी नहीं रही है जैसा पुतिन ने सोचा था। दोनों ही सेनाएं एक-दूसरे को गहरी चोट पहुंचाने का दावा कर रही हैं।

मेजर का दावा- 2870 यूक्रेनी सैनिकों को मारा
बुधवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब तक यूक्रेन के 498 सैनिक मारे गए हैं और 1597 घायल हो गए हैं। मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें रूस को 'भारी नुकसान' होने का दावा किया जा रहा था। मेजर ने जो आंकड़े साझा किए वे रूसी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों से बेहद ज्यादा थे। कोनाशेनकोव ने कहा कि के 2,870 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 3,700 घायल हो गए हैं जबकि 572 अन्य को बंदी बना लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…