Categories

November 21, 2026

दिल्ली पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम ,शाहीन बाग आज नहीं हटेगा अतिक्रमण

Spread the love

  नई दिल्ली
 

 दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होगी. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई के लिए पुलिस सिक्योरिटी देने में असमर्थता जताई है. पहले भी पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर 8 मई तक रोक लगा दी गई थी. अब यह रोक आगे बढ़ाई जा सकती है.

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि आज एमसीडी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स नहीं दी जा सकती. दिल्ली पुलिस का कहना है कि साउथ ईस्ट जिला, जिसमें शाहीन बाग आता है वहां कई और संवेदनशील प्रोग्राम हैं और वहां फोर्स लगाई गई है, इसके चलते अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स नहीं मिल सकती.

बता दें कि साउथ MCD ने पहले एक पूरा रोस्टर तैयार किया था. इसमें बताया गया था कि साउथ दिल्ली के किस इलाके में कब अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलेगा. लेकिन इसके हिसाब से सिर्फ पहले ही दिन कार्रवाई हो पाई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…